गेहूं लिफ्टिंग को लेकर नहीं आएगी कोई समस्या : हरिकेश
उकलाना मंडी | अनाज मंडी में गेहूं लिफ्टिंग में देरी होने की बात को लेकर ठेकेदार हरिकेश ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि गेहूं लिफ्टिंग को लेकर अनाज मंडी में उनकी ओर से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाते हुए यह बताया गया था कि ठेकेदार न तो गेहूं व सरसों के उठान के लिए पूरे साधन उपलब्ध करा पा रहा है और न ही उसके पास पूरी लेबर है। जिस पर ठेकेदार ने स्पष्ट किया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से अनाज मंडी में गेहूं के उठान को लेकर पर्याप्त 60 गाडिय़ां लगी हुई है जिसकी सूची उन्होंने कच्चा आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन उकलाना को लिखित रूप में दी हुई है।