पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनाज मंडी में फड़ ठीक करने का काम शुरू

अनाज मंडी में फड़ ठीक करने का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी अनाज मंडी में फड़ निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पूर्व मंडी के दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने कुछ पार्षदों के साथ मिलकर फड़ निर्माण कार्य की जांच की थी लेकिन कार्य में अनियमितता पाई जाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि घनश्याम ओढ़ ने तुरंत प्रभाव से काम रुकवा दिया था। दुकानदारों व आम जन द्वारा किये गए विरोध के बाद उक्त निर्माण कार्य के ठेकेदार ने अनियमितताओं को दूर करना भी शुरू कर दिया। जिसके तहत मंडी में से सबसे पहले छोटे-बड़े साइज की वाइब्रेटर इंटरलॉकिंग टाइलों को हटाया गया और उन्हें वापस भिजवाया गया। इसके अलावा इंटरलॉकिंग टाइलों के नीचे जहां पर पत्थर कम पाये गए वहां से पहले मिट्टी को हटाया गया और आवश्यकतानुसार एस्टीमेटेड प्रारूप के अनुसार पत्थर डाले गये और उसके ऊपर मिट्टी डाली गई। गौरतलब रहे कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणानुसार नगरपालिका उकलाना क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं और 5 करोड़ की लागत से सारे विकास कार्य पूरे किये जाने हैं। इसी विकास श्रृंखला के तहत पुरानी अनाज मंडी में 71 लाख रू. की एस्टीमेटेड विकास राशि से फड़ निर्माण किया जाना है जिसमें 50-55 फुट के एरिये में एक बराबर लेवल में वाइब्रेटर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जानी है।

काम पूरा होने पर ही ठेकेदार को मिलेगी पूरी पेमेंट : ओढ़
नगरवासियों द्वारा किये गए विरोध के चलते और फड़ निर्माण कार्य में हो रही धांधली के कारण तुरंत इस कार्य को बंद करवा दिया गया था। लेकिन इसके बाद ठेकेदार द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद इस निर्माण कार्य को पुन:शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी में सभी इंटरलॉकिंग टाइलें एक समान साइज की लगाई जाएंगी और टाइलें लगाने से पहले मिट्टी के नीचे कम रहे पत्थरों को आवश्यकतानुसार पूरा किया जाएगा। नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि घनश्याम ओढ़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित रूप से किये गए निर्माण कार्य के बाद ही ठेकेदार को पूरी पेमेंट की जाएगी अन्यथा उसकी पेमेंट रोक दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...