उकलाना मंडी | हरियाणा प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार के राज में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने उकलाना क्षेत्र को कंट्रोल क्षेत्र घोषित कर दिया था। यही नहीं उस समय सीएलयू के नाम से लूट भी मचाई गई थी। लेकिन अब प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार से आग्रह है कि उकलाना को कंट्रोल एरिया से मुक्त करके क्षेत्र की इस जन समस्या को समाप्त किया जाए। यह बात अग्रवाल सेवा सदन उकलाना के अध्यक्ष राजेन्द्र ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और आमजन को राहत देने के लिए उकलाना को कंट्रोल एरिया से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। कंट्रोल एरिया समाप्त होने के बाद यहां पर नई फैक्ट्रियां लग सकती है और नए उद्योग-धंधों को भी बढ़ावा मिल सकता है। जिसके कारण बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। किसानों को अपनी फसल की उचित कीमत मिल सकेगी। राजेन्द्र ने बताया कि कंट्रोल एरिया घोषित होने के बाद केवल लिंक रोड़ पर ही फैक्ट्रियां व उद्योग चलाए जाने सुनिश्चित किये गए हैं। लेकिन कंट्रोल एरिया समाप्त होने के बाद पूरे उकलाना ब्लॉक में कहीं पर भी फैक्ट्रियां व उद्योग चलाए जा सकें गे। इसके लिए सरकार से विशेष तौर पर मांग की जाती है कि उकलाना क्षेत्र को शीघ्र ही कंट्रोल एरिया से मुक्त किया जाए और उकलाना ब्लॉक क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए।