उकलाना मंडी | मुगलपुरा स्थित स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की नाबालिग छात्रा के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। जिसमें लड़की के चाचा ने उकलाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के चाचा ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई एक साथ रहते हैं। उसके बड़े भाई के तीन बच्चे हैं जिसमें से एक लड़की जोकि 13-14 वर्ष की है वह बीते बुधवार को सुबह 8 बजे साइकिल से स्कूल गई थी। वह सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। उसने बताया कि उसकी भतीजी छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंची तो उसने अपने भाई के साथ उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उकलाना के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें भतीजी की साइकिल लावारिस हालत में स्टेशन पर मिली। जिसको लेकर उसने रेलवे स्टेशन पर अपनी भतीजी के बारे पता करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि वह बिना बताए कहीं चली गई है।