पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी वर्गों का हित सुरक्षित रखने को कांग्रेस से जुड़ रहा हर वर्ग : राजलीवाल

सभी वर्गों का हित सुरक्षित रखने को कांग्रेस से जुड़ रहा हर वर्ग : राजलीवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर केे नेतृत्व में समाज का हर वर्ग हितों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है। ताकि देश व प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो सके और आम जनता की सरकार बन सके जहां पर समाज के हर वर्ग के लोगों का हित सुरक्षित हो सके। यह बात समस्त पिछड़ा वर्ग प्रदेशअध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.जयभगवान राजलीवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। डॉ.राजलीवाल ने 31 मई को प्रदेशअध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में शुरू होने वाली साइकिल यात्रा के दूसरे चरण के लिए उकलाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली। जिसमें साइकिल यात्रा के दूसरे चरण के लिए सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

खबरें और भी हैं...