बाइक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
उकलाना मंडी | शनिवार सुबह गोशाला रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसकी की मौत हो गई। जिसके बाद बेटे की शिकायत पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदपुर के रामचंद्र पुत्र धूप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह अपने पिता धूप सिंह के साथ उकलाना गए थे और काम समाप्त करके अपने गांव फरीदपुर की ओर पैदल वापस लौट रहे थे। वह अपने पिता से पीछे चल रहा था। जब वे गोशाला रोड उकलाना स्थित पूर्व सरपंच राजा फरीदपुर के घर के सामने पहुंचे तो उसी समय पीछे से बाइक सवार युवक ने पीछे से उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता को काफी चोटें लगी और वह नीचे गिर गया।