पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिवार को हनुमान जी मना लो, शनि टल जाएगा...

शनिवार को हनुमान जी मना लो, शनि टल जाएगा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जी मंडी रोड स्थित शनि मार्केट परिसर में भगवान शनिदेव की जयंती पर शनि सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री शनि जागरण महोत्सव का आयोजन हुआ।

जागरण में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश में कच्चा आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन उकलाना के सदस्य मदन थाकन ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रचित भाटिया ने की। जागरण उत्सव का शुभारंभ भगवान शनिदेव की शिला पर तेल के साथ अभिषेक करके किया और शनिदेव की ज्योत प्रज्जवलित की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय गुप्ता,विनोद वर्मा,मोहित सिंगल,महावीर,सुशील जैन उर्फ पप्पू,महेन्द्र गोयल डाकखाने वाले,महंत बाबा त्रिलोकनाथ जागरण में पहुंचे और शनि जयंती उत्सव में शामिल हुए। भजन गायकों ने शनिवार को हनुमान जी मना लो, शनि टल जाएगा, क्षमा करो-क्षमा करो, मुझसे भूल हुई शनिदेवा, तेरे धाम पर आने को जी चाहता है, शनिदेव दरबार सजा है निराला,आदि भजनों ने तो जागरण में श्रद्धालुओं को नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, विजयेन्द्र थुराना हांसी,पूजा वर्मा बरवाला ने भी शनि भजनों की प्रस्तुतियां दी। शनि सेवा मंडल द्वारा मुख्य अतिथि मदन थाकन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जागरण समापन पर पुजारी सुंदर भृगुवंशी, सागर सरदाना,दीपक रंगा, रामफल नायक, भजन लाल, सुरजीत धलोईया, कृष्ण सेन,प्रवीन सेन, रामकुमार रंगा, समेत अनेक लोगों ने शनिदेव की आरती उतारी।

सिवानी मंडी | शनि मन्दिर सेवा समिति द्वारा शनि जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका के एमई राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लेकर ज्योत प्रज्वलित की। शनि मन्दिर में वार्षिक शनि जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। जागरण में गणेश वंदना आनन्द जांगड़ा ने की वही मां सरस्वती के भजन गाए।

श्रीकृष्ण-राधारानी की झांकी पेश करते आर्ट ग्रुप कलाकार।

खबरें और भी हैं...