पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ से हिसार आ रहे रिटायर्ड चीफ ऑडिटर से लितानी मोड़ के पास पिस्तौल दिखा लूटी कार

चंडीगढ़ से हिसार आ रहे रिटायर्ड चीफ ऑडिटर से लितानी मोड़ के पास पिस्तौल दिखा लूटी कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लितानी मोड़ पर करीब साढ़े 4 बजे हिसार के राम विकास बारी की कार दो अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट ली, उसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने घटना की जांच की अौर अज्ञात लुटेेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार राम विकास बारी पुत्र राम अचल बारी ने बताया कि वह सेक्टर-4 पार्ट 2 हिसार का रहने वाला है और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड से चीफ ऑडिटर के पद से सेवानिवृत हुआ है। वह अपना काम करके चंडीगढ़ से वापस अपने घर हिसार की ओर लौट रहा था और जैसे ही वह चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर लितानी मोड़ के पास लघुशंका करने के लिए कार रोक ली। इसी दौरान 2 अज्ञात युवक उसके पीछे से वहां पर आए और उनमें से एक के पास पिस्तौल थी। एक ने उसे पिस्तौल दिखाया और दूसरे ने उसकी पैंट की जेब पर झपट्टा मारा। इसी दौरान उन्होंने मेरी पेंट की जेब से कार की चाबी छीन ली और कार स्टार्ट करके वहां से हिसार की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही डीएसपी जयपाल सिंह व सीआईए की टीम वारदात स्थल पर पंहुची और वहां आसपास काम करने वाले रेहड़ी चालकों,ढाबे वालों से संदिग्ध युवकों को लेकर पूछताछ की।

शिकायतकर्ता राम विकास बारी ने बताया कि वे दोनों 25-30 वर्ष के नौजवान थे और उन्होंने पैंट-कमीज पहनी हुई थी। उसने बताया कि उसकी कार में 2 सूटकेस रखे हुए थे जिसमें से एक में कपड़े और दूसरे में बैंक के जरूरी कागज जैसे कि पासबुक, चेकबुक, मकान के कागज, करीब 6 हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी, गाडी की डुप्लीकेट चाबी, पैन कार्ड व वोटर कार्ड आदि भी थे। इसके अलावा एक मोबाइन फोन और नंबर भी रखा हुआ था जो कार के साथ लुटेरे लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

नहीं थम रहीं वारदातें, अधिकांश मामलों में चल रही जांच

29 अप्रैल को बजीर देवी कॉलोनी में मेन गेट का ताला तोड़कर एक मकान से 70 हजार की नकदी व घरेलू सामान ले गए चोर। जिसमें पुलिस ने दर्ज किया था लेकिन अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका।

बजीर देवी कॉलोनी स्थित एक मकान से दो मोबाइल फोन व सोने के गहने चोरी किये जाने की वारदात हुई। इस मामले में भी जांच चल रही है आरोपी पकड़ से दूर। 6 मई को फोटो स्टूडियो पर काम कर रहे दो दुकानदार भाईयों के साथ 6-7 युवकों द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला हुआ था। जिसमें अभी भी जांच चल रही है।

मई माह में उकलाना में 2 जगहों से दिन दहाड़े बाइक चोरी किये जाने की वारदात सामने आई। इस मामले में भी अभी जांच चल रही है।

वारदात स्थल के आसपास काम करने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए डीएसपी बरवाला जयपाल सिंह।

खबरें और भी हैं...