पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजेंट की तरह काम कर रहे गवर्नर : सेलवाल

एजेंट की तरह काम कर रहे गवर्नर : सेलवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल ही में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जिस तरह से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया। उससे देश की जनता बुरी तरह से आहत व आंदोलनरत हो गई है। इसी के चलते उकलाना में भी शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के नेतृत्व में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस के बैनर तले उप-तहसील उकलाना के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरेश सेलवाल ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों की जिस प्रकार से अनदेखी व बखिया उधेड़ी जा रही है उससे देश का आमजन पूरी तरह से आहत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेशों के गवर्नर केंद्र की सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं उन सबको बर्खास्त किया जाना चाहिए। नायब तहसीलदार अनिल कुमार परूथी को नरेश सेलवाल की अगुवाई में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्यामसुंदर बंसल,मनपाल, मोलड सिंह सूरेवाला, चंद्र छिरंग, जिले सिंह राजलीवाल, सुरेन्द्र नैन, मनोज चहल, अनिल चराया, सन्नी सूरेवाला, सुभाष प्रभुवाला, राहुल बिश्नोई, पार्षद सूरेवाला, समेत अनेक लोग मौजूद थे।

उधर, दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर के आदेशानुसार डॉ.जयभगवान राजलीवाल ने कांग्रेस भवन हिसार में जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान की अगुवाई में भाजपा का पुतला फूंका।

खबरें और भी हैं...