पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं की कला प्रदर्शनी का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

छात्राओं की कला प्रदर्शनी का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठमड़ा में शुक्रवार को पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत ने शिरकत की। स्कूल के प्राचार्य महेन्द्र सिंह सिहाग ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ एसएमसी सदस्यों व ग्रामवासियों का अभिनंदन किया और उन्हें स्कूल की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली स्कूल की छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन योगेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जगबीर सिंह, सुरेश पंच, कृष्ण पंच, होशियार सिंह पंच, योगेश शर्मा, जितेंद्र जांगड़ा, महेन्द्र पातड़, सूबे सिंह, सत्यवीर, पूनम, रामकुमार, सुनीता, जगदीश चंद्र, जनदीप सिंह, कौशल्या,प्रकाश, मदन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...