उकलाना मंडी | भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुसुम सेलवाल के कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया गया। इस दौरान हरपाल सेलवाल ने कहा कि राजीव गांधी भारत में जनसंचार क्रांति के जनक थे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.जयभगवान राजलीवाल ने कहा कि गांधी परिवार ने इस देश को अपने खून से सींचा है।
हरियाणा सरकार ने किया हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड का गठन : डॉ. शेखावत
सिवानी मंडी | आरएमपी एसो सिवानी ब्लॉक की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर उमेद सिंह शेखावत ने की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बोर्ड का गठन किया गया है और इस बोर्ड का चेयरमैन डॉक्टर ऋषि पाल सैनी को बनाया गया है। सिवानी मंडी ब्लॉक के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि आरएमपी एसोसिएशन हरियाणा द्वारा पूरे हरियाणा में एक सर्वे किया जा रहा है और एक सूची तैयार की जा रही है कि हरियाणा विधानसभा में पारित विधेयक सेक्शन 12 के अधीन हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री, डिप्लोमा कोर्स ,सर्टिफिकेट कोर्स, जो कि मान्यता प्राप्त हो व पिछले 5 वर्षों से ग्रामीण इलाकों में सेवा कर रहा हो उन्हें सरकार द्वारा पंजीकृत किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर जीतेंद्र ,सतीश कुमार, रणबीर सिंह, आिद मौजूद थे।