14 जिलों की 406 शाखाओं में लगेंगे ग्राहक सम्मेलन
उन्हेल | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने मंगलवार को ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित किया। ब्रजेश मार्केट स्थित शाखा में आयोजित समारोह में शाखा प्रबंधक नंदकिशोर स्वर्णकार ने ग्राहकों को बैंक संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा बैंक समाज के कमजोर वर्ग विशेषकर छोटे किसान मजदूरों, विद्यार्थियों व महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध व निष्ठावान है शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रदेश के 14 जिलों में कार्यरत बैंक की सभी 406 शाखाओं में ग्राहक सम्मेलन चलेंगे। जिसका उद्देश्य जनसामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना व जागरूकता उत्पन्न करना है। जो समय पर ऋण चुकाने से बैंक न केवल ऋण की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति बाधारहित व तत्परतापूर्वक कर सकता है बल्कि ऐसे जरूरतमंद को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दे सकता है। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे ऋणियों का सम्मान किया गया। जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए। कार्यक्रम में हीना राठौर, राहुल भीलवाड़िया, उदय नागर, राजेंद्र राठौड़, रेखाबाई, राजेंद्र जोशी, रणछोड़, राजेंद्र भीलवाड़िया, रमेश चौधरी, संजय मालवीय आदि मौजूद थे।
ग्राहकों का सम्मान करते शाखा प्रबंधक।