बाइक व कार की टक्कर, बाइक सवार घायल, कार क्षतिग्रस्त
नागदा रोड पर आक्यानजीक बस स्टैंड के समीप बुधवार शाम 7 बजे कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। वहीं कार संकेतक चिन्ह से जा टकराई। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक पिता शरद जाधव परिवार के साथ कार से मंदसौर से उज्जैन जा रहे थे। तभी इनकी कार उन्हेल से खाचरौद जा रहे बिरियाखेड़ी थाना खाचरौद निवासी कुशालसिंह की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में कुशालसिंह के हाथ व पैर में चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए शा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। एएसआई राधेश्याम शर्मा के अनुसार दोनों के वाहन जब्त कर केस दर्ज किया है।