सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लें
उन्हेल स्टेशन | पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम लेकोड़ा आंजना में भाजयुमो ने कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम धाकड़ ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए इनका लाभ लेने का अनुरोध किया। इस दौरान शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में नंदकिशोर नंदेड़ा, गिरधारीलाल धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, दिनेश धाकड़, जीतू कुशवाह, राकेश धाकड़ आदि मौजूद थे। संचालन राजेश पंवार ने किया।
शासकीय योजनाआें का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का स्वागत करते धाकड़।