पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुईं सहकारिता विभाग की डीआर, अब तक 18 हजार 16 क्विंटल चना खरीदी

व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुईं सहकारिता विभाग की डीआर, अब तक 18 हजार 16 क्विंटल चना खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदी केंद्र का निरीक्षण करती डीआर रेणुका।

उन्हेल | कृषि उपज मंडी में सेवा सहकारी संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर चना खरीदी की जा रही है। शनिवार को केंद्र का निरीक्षण करने मप्र सहकारिता विभाग की डीआर रेणुका पंथ पहुंची। उन्होंने केंद्र प्रभारी गोपाल माली से चना, मसूर की जानकारी ली। गौरतलब है कि सेंटर पर अब तक 1 हजार 88 किसानों से 18 हजार 16 क्विंटल चना खरीदा गया है। जिसमें 1 से अधिक किसानों को 7 कराेड़ 15 लाख 8 हजार 246 रु. का भुगतान कर दिया है। शेष 113 किसानों को 99 हजार 21 लाख 440 रु. भुगतान बाकी है। निरीक्षण के समय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उज्जैन के एमडी एस.के. खरे, एसडीएम रजनीश श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी संतोष सिमोलिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...