पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएसपी ने ली शांति समिति की बैठक सदस्यों ने बताई बिजली समस्या

एएसपी ने ली शांति समिति की बैठक सदस्यों ने बताई बिजली समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक को संबोधित करते अधिकारी एवं मौजूद सदस्य।

उन्हेल | रमजान व आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार शाम 6.10 से 6.35 तक एएसपी जगदीश डाबर ने ली। शहरकाजी मुख्तार फारुखी ने रमजान को लेकर जानकारी दी। इस दौरान नप उपाध्यक्ष लाला ईश्वर सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगेश वर्मा ने बिजली समस्या से अवगत कराया। वहीं पुलिस आवास जर्जर होने व बल की कमी को भी अधिकारियों की जानकारी में लाया गया। बैठक में पूर्व नपध्यक्ष सुजानमल जैन, मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल हसीब खान, शांतिलाल जैन, मंडल अध्यक्ष नंदराम धाकड़, जगदीश धाकड़, जीतू पांचाल, उमेश जाट, इब्राहीम पाकीजा, वकील कुरैशी, बाबूलाल खमोरिया, दिलीप मोदी, शंकर पटेल, मेहफूज अली, दिनेश सोलंकी, वीरेंद्रसिंह नवादा, ईश्वर नंदेड़ा, संजय शिंदे, लालु शर्मा, चैनसिंह रघुवंशी, भरत मालवीय, वर्धमान जैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...