उन्हेल | बाल बजरंग व्यायामशाला को मलखंब, रोप मलखंब, स्टेट जिमनास्टिक नेट, प्रेस मेट सहित लाखों रु. की खेल सामग्री प्रदान की गई। गौरतलब है कि व्यायामशाला को सामग्री भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम धाकड़ की अनुशंसा पर विधायक सतीश मालवीय के प्रयासों से जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी रुबिका देवा व मोहनलाल बंबोरिया के सहयोग से प्रदान की है। इस मौके पर व्यायामशाला अध्यक्ष रमेश नंदेड़ा, पंच धाकड़ समाज अध्यक्ष शांतिलाल सेकवाड़िया, उस्ताद धन्नालाल भईबंध, शोभाराम सरा, लखन पटेल, जगदीश अलोलिया, गोपाल सेकवाड़िया, दिनेश नागर, आनंदीलाल सलित्रा, जीवन वाक्तलिया, अशोक धाकड़, अशोक बंबोरिया, दिलीप वाक्तलिया आदि ने हर्ष जताया।