50 लाख की लागत से बनना है एक भवन दो जगह शिलान्यास से बढ़ा सियासी विवाद
उनियारा में सियासी विवाद और गुटबाजी बढ़ती जा रही है। अंबेडकर जयंती पर शनिवार को कस्बे में बनने वाले अंबेडकर भवन के शिलान्यास को लेकर एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधि खेमों में बंटे हुए दिखाई दिए। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया व विधायक विधायक राजेंद्र गुर्जर ने टेलीफोन निगम कार्यालय के पास और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया ने बस स्टैंड देहलवालजी मंदिर के पीछे भवन का शिलान्यास किया। दोनों पक्ष अपने द्वारा किए गए शिलान्यास को सही बता रहे हैं और उसी जगह भवन निर्माण कराने का दावा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिधिंया ने बजट भाषण में राजस्थान के सभी नगर पालिका मुख्यालय पर 50-50 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की थी। इसका शिलान्यास अंबेडकर जयंती के दिन ही करना था। पालिाध्यक्ष बडाया ने कहा कि पालिका की ओर से एंपावर्ड कमेटी के आधार पर दलित वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए बावड़ी के चौक के पास अम्बेडकर भवन का निर्माण करवाने का निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन विधायक द्वैषता पूर्वक अंबेडकर भवन को दूसरी जगह बनाना चाहते है, जो गलत है।
सांसद-विधायक का समारोह ही राजकीय कार्यक्रम है : पालिका
उनियारा. सांसद, विधायक टेलिफोन निगम कार्यालय के पास अम्बेडकर भवन निर्माण का शिलान्यास करते हुए।
दूसरा शिलान्यास राजनीतिक द्वेषता, प्रस्ताव यहीं का था : अध्यक्ष
उनियारा. नगर पालिका अध्यक्ष देहलवालजी मंदिर के पीछे बावड़ी के पास अम्बेडकर भवन निर्माण का शिलान्यास करते हुए।
रात को दोनों शिलान्यासों की दीवार असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी
नगर पालिका अध्यक्ष एवं सांसद, विधायक के नाम की शिलान्यास पटि्टका लगाने के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई दीवारों को शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने ढहा दी। उसके बाद दोनासें जगहों पर शिलान्यास से कुछ देर पहले ही दीवार बनाकर शिलान्यासय पटि्टका लगाई। बाद में मुख्य अतिथियों ने शिलान्यास किया।
9:30
10:15
बजे
बजे
कार्यवाहक ईओ भगवत सिंह परमार ने बताया कि सांसद,विधायक की ओर से जिस जगह पर शिलान्यास किया है वही राजकीय कार्यक्रम है। तकनिकी दृष्टि से जेईएन ने भी इसी जगह को सही माना है। एंपावर्ड कमेटी की ओर से लिए प्रस्ताव का निदेशालय से रिव्यु किया जा सकता है। रिव्यु के लिए पालिका की ओर से शुक्रवार को पत्र भेज दिया गया है। सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि टेलिफोन निगम भवन के पास अंबेडकर भवन की जगह सही है। इसमें कोई विवाद नहीं है। शिलान्यास पटिटका पर पालिका अध्यक्ष, विधायक सहित कई लोगों के नाम है।
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया राजनैतिक द्वैषता के कारण सांसद व विधायक ने कुछ व्यक्ति विशेष के कहने पर दूसरी जगह पर अंबेडकर भवन शिलान्यास किया है, जो गलत है। एंपावर्ड कमेटी की ओर से लिए गए प्रस्ताव के अनुसार ही पालिका ने शिलान्यास में किया है, यहीं पर अम्बेडकर भवन बनेगा। सांसद व विधायक ने जहां पर शिलान्यास किया है, वह नगर पालिका की जगह नहीं है। वह जगह पीडब्लूडी की है। नगर पालिका की एनओसी नहीं है और उन्होंने दादागिरी करके शिलान्यास किया है। यह गलत है।