पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय जाट स्थापना दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय जाट स्थापना दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा|कस्बे के संत सुन्दरदास सेवा संस्थान परिसर में कृषि संकाय के जाट युवाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय जाट स्थापना दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान ममता जाट, विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी, नरेन्द्र बराला व सुनिल नियोल अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रधान ममता जाट ने कहा कि समाज में एकता बहुत जरूरी है, क्योंकि समाज संगठन होने से आगे बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी, नरेन्द्र बराला ने जाट समाज को शिक्षा में अग्रणी बताते हुए कहा कि समाज के युवाओं को इस प्रकार का कार्यक्रम करने से दूसरे लोग प्रेरित होते है। कार्यक्रम के दौरान जाट छात्र कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सुनिल नियोल अध्यक्ष, जितेन्द्र सारन उपाध्यक्ष, भगाराम डूडी कोषाध्यक्ष, बृजमोहन शेरवात सचिव बनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामकुंवार चौधरी ने किया। इस दौरान महेन्द्र चौधरी, राकेश चौधरी, रमेश, सुरजमल, सुनिलग्रेड, रोशनलाल, यशपाल, अक्षय कुमार, अजय कुमार सहित छात्र व समाज के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...