पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उनियारा में 35 किसानों का रुका भुगतान आया

उनियारा में 35 किसानों का रुका भुगतान आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा |किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट द्वारा उनियारा मंडी के दौरे पर किसानों द्वारा उड़द, मूंग तीन चार माह बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से लिया। जिसके बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 35 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर बेची गई दलहन की राशि क्रय विक्रय सहकारी समिति के खाते में आ गई। जिसके बाद किसानों द्वारा प्रमाण पत्र देने पर किसानों को उसका भुगतान तुरन्त मिल जाएगा। क्षेत्र के 35 किसानों के 28 लाख 80 हजार 8 सौ रूपए का भुगतान क्रय विक्रय सहकारी समिति के खाते में आ गया। समिति के कर्मचारी किसानों से प्रमाण पत्र लेने के बाद उनको भुगतान कर देगें।

सरकार ने राशन डीलरों का बढ़ाया कमीशन

टोंक| सरकार ने पोस मशीन से की जा रही राशन सामग्री पर राशन डीलरों का कमीशन बढ़ा दिया। डीएसओ आरएस खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार अब तक प्रति क्विंटल राशन सामग्री बांटने पर राशन डीलर को 70 रुपए व पोस मशीन से बांटने पर 17 रुपए अलग से दिए जा रहे है। अब इसे बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

खबरें और भी हैं...