भोजपुरा में नेहरू मण्डल ने हटवाया अतिक्रमण
उनियारा|भोजपुरा में खेल मैदान पर अतिक्रमण होने पर नेहरू नवयुवक मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन को शिकायत करने के बाद प्रशासन ने खेल मैदान का सीमाज्ञान करवा दिया था। जिसके बाद नेहरू युवा मण्डल के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा खेल मैदान से अतिक्रमण हटवा दिया।
फुलेता ग्राम पंचायत के भोजपुरा स्कूल के खेल मैदान पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध काश्त कर रखी थी एवं बाड़े बना रखे थे। जिस पर कई बार ग्रामवासियों व नेहरूयुवा मण्डल के पदाधिकारी ने कई मर्तबा ग्राम पंचायत प्रशासन व एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन देकर अतिक्रमण खेल मैदान से हटवाने के लिए रूबरू हुए। जिसके बाद प्रशासन ने मण्डल के पदाधिकारियों व ग्रामवासियों की मांग पर राजस्व अधिकारियों ने स्कूल के खेल मैदान का सीमाज्ञान करवाया।