शिक्षक संघ राष्ट्रीय मनाएगा अम्बेडकर जयंती
शिक्षक संघ राष्ट्रीय मनाएगा अम्बेडकर जयंती
पीपलू|शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पीपलू के तत्वावधान में 14 अपे्रल को सुबह 11 बजे आदर्श विद्या मंदिर पीपलू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी घनश्याम नामा ने दी।
च्यवन गौड ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 20 को
पीपलू|अखिल भारतीय च्यवन गौड ब्राह्मण महासभा समिति आम चौरासी का 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बनवाडा-जयकिशनपुरा में आगामी 20 अप्रैल को होगा। भरत तिवाडी ने बताया कि अखिल भारतीय गौड ब्राह्मण समाज थान डांगरथल के तत्वावधान में होने वाले सम्मेलन के तहत 19 अप्रेल को गणपति स्थापना, कलशयात्रा, बासण, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 20 अप्रेल को वर वधु की बिन्दौरी, थाम रोपण, राधाकृष्ण के विवाह में बैठने वालों की बोली, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार के आयोजन होंगे।
विद्यालयों में अम्बेडकर जयंती मनाई
पीपलू|बनवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य पन्नालाल वर्मा, गजेन्द्रप्रसाद, रामप्रसाद जाट, धर्मेन्द्रकुमार, रमेशचंद, अमितकुमार, बालकिशन, सूरज, हरफूल, वीरेन्द्रसिंह, रामावतार, शिवराज सहित विद्यार्थियों ने उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह काशीपुरा में भी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। जयकिशनपुरा में राउप्रा विद्यालय में प्रधानाध्याक किरण बैरवा ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई को
पीपलू|ग्राम जंवाली में यादव (अहीर) महासभा की ओर से बालाजी परिसर में मिटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष शिवजीराम यादव ने बताया कि जंवाली में 24 मई को गंगादशमी पर होने वाले 14वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए मिटिंग में शामिल हुए समाज के लोग गाजे-बाजे से गणेशजी को निमंत्रण देने गए। इस अवसर पर यादव महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश यादव, सम्मेलन समिति कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, एवं महामंत्री कैलाशचन्द यादव, सरपंच सुरेश यादव सहित जिलेभर के यादव समाज बंधु उपस्थित रहे।
दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग
टोंक|यूथ पीस एंड वेलफेयर सोसायटी टोंक ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर ज्ञापन देकर जम्मू के कठुवा में मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व उन्नाव की घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सोसायटी के अब्दल कादि, जसवंत सुथार, नासिर प्रेस, रईस अहमद एडवाकेट नदीम खान, इरफान मंसूरी, मुजाहिद खान, शहज़ाद खान, शकील मेव, आरिफ मेव, हबीब खान जाकिर सना, अजीज नेता, काशिफ, रफीक, इरफान, एडवोकेट वकील अहमद, कामरान, गुल्लू, हकीकत हसन आदि मौजूद थे
अभ्यास वर्ग आज
टोंक|जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ का अभ्यास वर्ग शनिवार को उनियारा के संत सुंदरदास संस्थान में होगा।
शेखावत संघ के वार्षिक चुनाव आज
टोंक|राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक चुनाव शनिवार दोपहर 2 बजे को राबाउप्रावि सिविल लाइन में होंगे।