नगर पालिका ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए दुकानों से 8 किग्रा पॉलीथिन थैलियां जब्त कर 4700 रुपए का जुर्माना किया। वहीं आड़े-तिरछे खड़े ठेलों को सही खड़ा करवाया। स्वास्थ्य निरीक्षक रामकिशोर बैरवा, प्रभारी मनीष कुमार बैरवा व अन्य कर्मचारियों ने फल-फ्रूट, सब्जी, चाट पकौड़ी के ठेलों सहित परचूनी दुकानों का निरीक्षण कर 8 किग्रा पॉलीथिन की थैलियॉ जब्त की। वहीं आड़े तिरछे खड़े ठेलों को व्यवास्थित खड़ा करवाया व नियमित एक ही जगह पर ठेले लगाने व कचरा को इधर-उधर नहीं फैलाने की हिदायत दी।