पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उनियारा : पाइप लाइन टूटने से नहीं आया नलों में पानी, लोगों में रोष

उनियारा : पाइप लाइन टूटने से नहीं आया नलों में पानी, लोगों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के बाग रोड पर जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूट जाने से रविवार को सुबह पानी व्यर्थ बहने से कई उपभोक्ताओं के घरों में नल में पानी नहीं आने से उनमें नाराजगी देखी गई।

कस्बे में हाइटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड में डालने के लिए कार्य तेजी चल रहा है। इसी कारण बाग रोड़ के पास हाईमास्क लाइट के नीचे हाइटेंशन लाइन अंडरग्राउंड निकालने का कार्य मशीन से किया जा रहा था अचानक शनिवार की देर रात करीब साढ़े 9 बजे जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूट गई। इसके बाद कार्य बंद कर दिया गया। रविवार सुबह द्वितीय जोन में सप्लाई के समय बाग रोड़ सहित कई जगह पानी नहीं आया।

इनके घरों में पानी नलों में आया तो मैटमैला, गंदा पानी सप्लाई होने से उपभोक्ता परेशान होते हुए देखे गए। इस संबंध में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता आकाशदीप गुर्जर ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के कारण कई उपभोक्ताओं के घरों में गंदा पानी आया तो किसी उपभोक्ताओं के नलों में पानी नहीं पहुंचा, जिस लाइन को दुरुस्त करवाई जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...