उनियारा| चिकित्सा विभाग की टीम ने एसडीएम कैलाशचंद गुर्जर के निर्देश पर शुक्रवार को कई दुकानों से आईसक्रीम, मावा व निरमा नमक के नमूने लिए। जानकारी के अनुसार खाद्यय सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर मय टीम अविनाश साहू, कमलेश कुमार,सत्यनारायण चॉवला ने कस्बे के बसस्टेण्ड पर स्थित शिवानी ज्यूस सेंटर से मीडियम फेट सोजत डेजत का, साहू मिष्ठान भण्डार से मावा का, सुनिल कुमार मुकेश कुमार के यहां से निरमा नमक का नमूना लिया। नमूने लेते समय एसडीएम कैलाशचंद गुर्जर टीम के साथ थे। खाद्यय सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि दुकानदारों के यहां से लिए गए नमूनों को अजमेर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा, वहां से रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।