पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले के नीचे पाइप लाइन होने से गंदा पानी सप्लाई की आशंका

नाले के नीचे पाइप लाइन होने से गंदा पानी सप्लाई की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के कई वार्ड में जलदाय विभाग की पाइप लाइन नाले के नीचे बिछा जाने के कारण लिकेज होने से कस्बेवासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। लिकेज की जानकारी जलदाय विभाग को समय पर होने के बावजूद भी उसे ठीक करने में काफी समय निकाल दते हैं। इस बीच उपभोक्ताओं को गंदा पानी सप्लाई होता रहता है। कस्बे में करीब 40 साल पहले जलदाय विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पानी नलों में मुहैया करवाने के लिए कस्बे के सभी वार्डों में पाइपलाईन बिछाई थी। कई वार्ड में सीसी रोड़ ऊंचा बन जाने के कारण पाइपलाइन जमीन के काफी नीचे रह गई है। वर्तमान में पाइपलाइन सात से आठ फीट नीचे चली गई एवं कई जगह नाले व नालियों के नीचे से या उनके पास से गुजर रही हैं। यदि पाइप लाइन किसी कारणों से लिकेज हो जाती हैं तो नालियों का गंदा पानी लीकेज से पाइपों में चल जाता है। जब भी सप्लाई दी जाती है तो गंदा पानी भी सप्लाई के साथ नलों में आता है। ककोड़ गेट के पास करीब आठ दस माह से पाइपलाइन नाले के पास लिकेज होने के बाद भी दुरुस्त नहीं करवाने से गंदा पानी पीने को उपभोक्ता मजबूर हैं।

शिकायत मिलते ही दुरुस्त करवा देते हैं

कस्बे में कई साल पुरानी पाइपलाइन बिछी हुई हैं, जो नाले के पास होने पर लिकेज होने या टूट जाने पर इसकी जानकारी जल्दी से मिल नहीं पाती हैं, इस कारण गंदा पानी सप्लाई की शिकायत मिलती है। मगर पाइप लिकेज होने पर इसकी जानकारी मिलने पर तुरन्त ही दुरुस्त करवाया जाता है। कस्बे में नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेज रखा है। आकाशद्वीप गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग, उनियारा

खबरें और भी हैं...