कृषक साथी योजना के तहत सहायता राशि के चेक बांटे
राज्य सरकार की राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत कृषि उपज मंडी में देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने 5 जनों को आर्थिक सहायता के चेक दिए। इस अवसर पर ने कहा कि भाजपा आमजन एवं किसान हितैषी सरकार है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। विधायक ने पलाई के अनियारी गांव निवासी रामकिशन माली, सुरेली दिनेश मीणा, रामगंज के रामस्वरूप जाट, चौरू निवासी सुरेन्द्र बैरवा व नजीरपुरा के मेघराज बैरवा को 2-2 लाख रुपए राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत सहायता राशि के चेक बांटे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल, प्रधान ममता जाट, देहात अध्यक्ष रामकिशन सैनी, युवामोर्चा शहर अध्यक्ष अभयसिंह शक्तावत, पार्षद किशनलाल खीचीं, घासीलाल जैन, महेन्द्र सिंह गौड़ सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।