पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में अनुदानित मूंग के बीज का वितरण

शिविर में अनुदानित मूंग के बीज का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधान ने बांटे 150 पट्टे

भास्कर न्यूज | टाेंक

सरकार की ओर से संचालिक जनकल्याणकारी योजनाओं को उपयोग में लेकर उनसे ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए। ग्राम पंचायत सोरण में अटल सेवा केन्द्र पर कार्यवाहक एसडीएम एवं प्रभारी अधिकारी पिंकी मीणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में प्रधान जगदीश गुर्जर ने ग्रामीणों कों संबोधित कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को श्रमिक पंजीयन करवाकर इससे मिलने वाली पेंशन, छात्रवृति, आवास निशुल्क चिकित्सा, बीमा, प्रसव पर अनुदान आदि लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर में आकेवीवाई योजना में कृषि विभाग की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान पर मूंग के बीच का वितरण कर मिनी किट तिल के (9) कृषकों को वितरण किए। शिविर में डेढ़ सौ पट्टे बांटे गए तथा आधी छूट पर किसान रथ का शुभारंभ किया गया। वही एसडीएम कोर्ट के पुराने 49 मुकदमों में से 10 एवं दुरुस्ती के नये 8 प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार सीमा खेतान, विकास अधिकारी अनुपमा सक्सेना, बीसीएमएचओं कमलेश चावला, सहायक कृषि अधिकारी बद्रीलाल कोली, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश बैरवा, सोरण सरपंच मनीषा गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्या का करें तत्काल समाधान

बनेठा। रूपपुरा ग्राम पंचायत अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम कैलाश चंद गुर्जर ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में नामांतरण खुलवाने, पेंशन, खाद्य सुरक्षा में शामिल करने, राजस्व नकल प्राप्त समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान सरपंच धनपाल मीणा, तहसीलदार आमोद माथुर, विकास अधिकारी शिवसिंह पोसवाल, प्रोग्रामर अधिकारी तुलसीराम गुर्जर, ब्लाॅक सीएमएचओ डाॅ. मनीष लोदी, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर सैनी सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

25 वर्ष बाद शुद्ध हुआ पिता का नाम

मोर। दाबडदुंबा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में राजस्व न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक वादी के पिता का नाम दुरूस्तीकरण किया गया। टोंपा निवासी प्रहलाद व कैलाश जाट ने वाद प्रस्तुत कर बताया कि 25 साल पहले भू प्रबंध की गलती से पिता का नाम छीतर की जगह रंगलाल कर दिया गया। इस पर एसडीएम साधूराम जाट ने जांच करवाकर पिता का नाम रंगलाल की जगह पर छीतर अंकन कराया।

शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तहत गैस कनेक्शन भी जारी कर गैस चूल्हे वितरित किए। इस अवसर पर कार्यवाहक तहसीलदार शिव नारायण हाड़ा सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

79 लोगों को मौके पर ही बांटे पट्टे

नगरफोर्ट |क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराई के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को एडीएम भावना शर्मा की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजन किया गया। इसमें 79 लोगों को मौके पर ही पट्टे वितरण किए गए। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 10, नामांतरण 50, नाम शुद्धिकरण 8, नकल 40, अन्य 40 प्रमाण पत्र बनाए गए।

कैंप में तहसीलदार तेजपाल सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच कांता देवी चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोक चंद शर्मा, कनिष्ठ सहायक हेमलता भाटी, गिरदावर रामलाल मीणा, हल्का पटवारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, आयुर्वेदिक, पशुपालन विभाग के अधिकारियों सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

शौचालय निर्माण का भुगतान नहीं मिला

उनियारा |झुण्डवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। इसमें देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कृषि विभाग द्वारा मिनी किट्स किसानों को वितरित किए एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक दर्जन से अधिक चेक बांटे। शिविर में ग्रामीणों ने शौचालय बनाने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए विधायक गुर्जर से शिकायत की। जिस पर विधायक ने ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा बनाए गए शौचालय का शीघ्र की भुगतान करने के निर्देश दिए।

टाेंक

खबरें और भी हैं...