पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए कन्यादान योजना के भरे फार्म

विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए कन्यादान योजना के भरे फार्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर की ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम सभाएं

ग्रामीणों की सहमती से विकास कार्यों दी स्वीकृति

भास्कर संवाददाता | भांडेर/उनाव/ जिगना

जिलेभर की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक से एक दिन पहले ग्रामीणों को बैठक की जानकारी के लिए गांव में एजेंडा भेजा गया। साथ ही में लोगों के हस्ताक्षर भी कराए गए। शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई। सबसे पहले पंचायतों में संविधान के रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद में ग्राम सभा की शुरुआत की गई। ग्राम सभा में पंचायतों के विकास कार्य, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, नवीन वित्तीय बजट, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद में ग्रामीणों की सहमति से शासन के लिए ठहराव प्रस्ताव तैयार किए जो आगामी दिनों में भेजे जाएंगे।

बता दें कि जिलेभर की ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल शनिवार को ग्राम सभा आयोजित हुई। ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त थे। साथ ही में ग्राम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। वहीं बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव मौजूद थे। ग्राम सभाओं में पंचायतों के विकास कार्य जैसे सीसी रोड, नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों से पहले चर्चा की गई। तत्पश्चात ठहराव प्रस्ताव तैयार किया गया।

भांडेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भर्रोली एवं ततारपुर पंचायत में एसडीएम आरके वंशकार, जनपद सीईओ गिरिराज दुबे ने पहुंचकर ग्रामसभा में लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही विकास कार्यों के लिए ठहराव प्रस्ताव बनाए। वहीं अन्य पंचायतों में 20 अप्रैल को होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पंचायतों में आवेदन भरवाए गए। साथ ही कल्याणकारी योजना के बारे में ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव श्रीराम कुशवाह, रोजगार सहायक राजेंद्र सिंह कुशवाह सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

उनाव एवं सिमरिया ग्राम पंचायत में भरे आवास के फार्म

ग्राम पंचायतों उनाव में नोडल अधिकारी अरविंद्र निरंजन एवं सचिव नवल प्रजापति एवं लक्ष्मण यादव ने ग्रामीणों को नवीन वित्तीय कार्य योजना, 14 से 5 मई ग्राम सभा स्वरोजगार योजना के संबंधित जानकारी दी गई। असंगठित मजदूरों के पंजीयन किए। साथ ही प्रधान मंत्री आवास के लिए हितग्राहियों का चयन किया गया। ग्राम सभा में आबादी वाला क्षेत्र चिह्नित किया गया। वहीं समरिया में नोडल मुनेंद्र चौहान ने तालाब गहरीकरण, पेंशन एवं बीपीएल के फार्म भरवाए।

िगना कमरारी पंचायत में हुए मजदूरों के पंजीयन

ग्राम पंचायत में सबसे पहले बाबा भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद में ग्रामीणों को योजना के संबंध में सचिव दीपक शर्मा ने योजना के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात चल रहे असंगठित मजदूरों के पंजीयन किए गए।

खबरें और भी हैं...