तरगुवा भदेवरा मार्ग पर लगे गंदगी के अंबार
भास्कर संवाददाता | उनाव
ग्राम पंचायत तरगुवा में साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से जगह-जगह गली, मोहल्लों में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। वहीं नालियां चोक हैं। हालांकि सफाई को लेकर विकास कार्यों के लिए आने वाले बजट में से 10 प्रतिशत राशि सफाई के लिए खर्च की जाती है। हर साल पंचायतों में लाखों रुपए का बजट आ रहा है। वहीं पंचायत अधिकारी सफाई के नाम पर कागजों में खर्च भी डाल रहे हैं। लेकिन सफाई को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण लोगों को गंदगी एवं अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
बता दें कि स्वच्छता अभियान को पंचायत पदाधिकारी पलीता लगा रहे हैं। सफाई के नाम पर हर माह हजारों रुपए कागजों में खर्च डाला जा रहा है। फिर भी लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं तरगुवा भदेवरा मार्ग पर बीच रास्ते में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। वहीं गांव के मुख्य देवस्थल भी गंदगी पसरी हुई है। इसकी प्रकार से गुजरे उनाव सरसई मार्ग का है यह सड़क भी गंदगी की चपेट में आने से बेहाल है। सड़क के दोनों किनारे कूड़े एवं अपशिष्ट के ढ़ेर लगे हुए है। गांव के हरी सिंह दोहरे ने बताया गांव की गलियों के दोनों और से निकली नालियों की एक साल से सफाई नहीं हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। वहीं सूरज निरंजन बताया कि गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।