उनाव | उनाव बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा नहीं हैं। जिसकी वजह से मेला में आने वाले सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या को लेकर पंचायत अधिकारियों ने कई बार जनपद अधिकारियों को ठहराव प्रस्ताव भेजकर अवगत कराया गया है। बात दें कि कस्बे में पहूज नदी एवं सूर्य मंदिर के दर्शन करने के लिए हर रविवार को बड़ी श्रद्धा के साथ भक्तगण सैकड़ों की संख्या में आते हैं। लेकिन यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर शौच के लिए कोई साधन नहीं हैं। जिसकी वजह से मजबूर होकर लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। जबकि खुले में शौच बंद करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा अनदेखी कारण लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।