पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रतीक्षालय के सामने भरा पानी, बैठने तक के लिए यात्री होते है परेशान

प्रतीक्षालय के सामने भरा पानी, बैठने तक के लिए यात्री होते है परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनाव | कस्बे से सात किलोमीटर दूर स्थित कामद पर यात्रियों को बैठने के लिए लाखों रुपए खर्च कर प्रतीक्षालय बनाया है। लेकिन प्रतीक्षालय के सामने गंदा पानी भरा होने के कारण यात्री प्रतीक्षालय में नहीं बैठ पा रहे हैं। वहीं पानी निकासी के लिए पंचायत द्वारा नाली का निर्माण कराया है। जबकि समस्या को लेकर यात्रियों ने कई बार जनप्रतनिधियों से मांग की है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुअा है। खासबात यह भी है कि प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने तक क लिए कोई इंतजाम नहीं है। बता दें कि कामद बस स्टैंड से सिमरिया, आसेट, कल्याणपुरा, पठरा सहित अन्य गांव से यात्री आते हैं। वहीं से यात्री बसों में बैठते हैं। लेकिन प्रतीक्षालय के बाहर सड़क पर पानी भरा होने के कारण यात्रियों को बसों का इंतजार धूम में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच अशोक सिंह दांगी का कहना है कि सड़क की ऊंचाई बढ़ने से प्रतीक्षालय नीचा हो गया है। जिसकी वजह से प्रतीक्षालय के सामने गंदा पानी भर जाता है। वहीं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव की समस्या को लेकर जनपद अधिकारियों को ठहराव प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यदि नाली बनाने के लिए अनुमति मिलती है तो समस्या से समाधान हो सकता है।

खबरें और भी हैं...