पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पहूज नदी पर रपटा निर्माण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

पहूज नदी पर रपटा निर्माण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनाव। कस्बा बालाजी में पहूज नदी पर रपटा निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को युवाओं ने बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। बता दें कि पहूज नदी पर रपटा न होने से कस्बे के लोगों को काफी परेशानी होती है। नदी के उस पार लोगों के खेत है तो किसी का निधन हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम भी नदी के उस पार हैं।

स्थानीय लोगों को द्वारा काफी समय से रपटा निर्माण की मांग की जा रही हैं। प्रभारी मंत्री माया सिंह को भी मांग पत्र सौंपा जा चुका है। लेकिन शासन प्रशासन जनता की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा हैं। सोमवार को युवा समाजसेवी भानु ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड पर स्टाल लगा कर युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवाओं ने घर घर में संपर्क कर हस्ताक्षर कराए व लोगों से अभियान में सहयोग करने के लिए कहा। युवाओं के अनुसार वह हस्ताक्षर सहित मांग पत्र प्रदेश व केन्द्र सरकार को भेजेंगे । अभियान में गज्जू यादव, अरविंद दांगी, खेरी गुर्जर, उधम सिंह , अतुल सोनी, शोभाराम कुशवाहा, रामबाबू नामदेव, इशराम खान, नवनीत शर्मा, धर्मेंद्र यादव, रवि समाधिया, नीरज दांगी, अरविंद शर्मा, अजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...