पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • खर्चीली शादियों से निजात दिलाते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन: पिरोनिया

खर्चीली शादियों से निजात दिलाते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन: पिरोनिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमान समय के दौर में शादियों का आयोजन बेहद खर्चीला हो गया है। खर्चीली शादियां परिवारों को कर्जदार बना देती है। समाज के उच्च, मध्यम एवं निचले तबके के लोगो को महंगी शादियों से तौबा कर सादगीपूर्ण ढंग से विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दिशा में सामूहिक विवाह सम्मेलन अच्छी पहल है। समूचे देश मे कन्या प्रोत्साहन के क्षेत्र में अपना प्रदेश अग्रणी है। प्रदेश में कन्या के जन्म के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ देकर माता-पिता की समस्त चिंताएं दूर कर दी जाती है। कन्याओं को शिक्षा के पूरे अवसर निशुल्क उपलब्ध कराए जाते है।विवाह के लिए लिए भी मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पच्चीस हजार तक की मदद की जाती है। बेटियां अब माता पिता के लिए बोझ नहीं है। यह बात विवाह सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरोनिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।

श्री बालाजी विकास समिति द्वारा बुधवार को भांडेर रोड स्थित प्रेम मिलन वाटिका में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरोनिया मौजूद थे। सम्मेलन में एक दर्जन से दूल्हा दुल्हन परिणय बंधन में बंधे। वहीं तत्पश्चात अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में संख्या में कस्बा के गणमान्य नागरिक सहित मुख्य अतिथि लोग मौजूद थे। श्री विधायक ने कहा कि इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता नाथूराम यादव, नन्ना ब्रिजेन्द्र उपाध्याय, सुनील पंडा, अटलबिहारी पटेरिया, जयनारायण पंडा, जनपद सदस्य भज्जू राय, केदार सिंह दांगी, अशोक दांगी, सरपंच लक्ष्मण राजू समाधिया, ललित सूर्यंन, प्रशांत सेन, बबलू सूर्यंन, ज्ञानसिंह यादव, विनोद दउआ, दिनेश पांडेय, पंकज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद थे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में दर्जनभर जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, कस्बे में निकली धूमधाम से बारात, इंदरगढ़ में मां शीतला शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने कराए विवाह

विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि।

इंदरगढ़ में 6 जोड़ों का हुआ विवाह

इंदरगढ़| समाजसेवियों द्वारा बुधवार को 6 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को शादी में पलंग, बिछिया, पायल, कूलर, अलमारी, पंखा साड़ी देकर विदा किया गया। मां शीतला शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संतोषी माता मंदिर प्रांगण में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह मौजूद थे अध्यक्षता के रूप में जनवेद सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाह, सिंचाई अध्यक्ष हेमा कुशवाह, वरिष्ठ समाज सेवी सीताराम मौजूद थे। सभी जातियों की 6 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। कन्या एवं वर पक्ष के लोग बरात में आए। वहीं समिति के सदस्यों ने बारातियों का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी बारातियों एवं कन्या पक्ष के लोगों को भोजन कराया गया।

खबरें और भी हैं...