आरक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए शांति समिति के सदस्यों ने किया दीपदान
उनाव | सपाक्स के अानुशांगिक संगठन शांति समिति ने बुधवार को भगवान भास्कर के पांव पखारती पहूज नदी में दीपदान कर मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की भगवान बालाजी से कामना की। इस अवसर पर पहूज नदी पर आए शिक्षकों ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने की मांग को दोहराया। दीपदान करने वाले महेश पंडा, मनोज पुरोहित, जितेंद शर्मा, कैलाश नारायण श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, सौरभ खरे, राघवेंद्र मिश्रा, सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।