पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रोज 8 घंटे की बिजली कटौती, अफसर बोले नहीं हो रही

रोज 8 घंटे की बिजली कटौती, अफसर बोले-नहीं हो रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी द्वारा उनाव में टुकड़ों में कई बार की जा रही बिजली कटौती

भास्कर संवाददाता | उनाव

प्रचंड गर्मी और दूसरी ओर बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो हफ्ते से हो रही बिजली कटौती ने लोगों को रुला दिया है। कस्बे में 7 से 8 घंटे बिजली गुल रह रही है। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली कंपनी द्वारा दो हफ्ते से बिजली कटौती की जा रही है। स्थानीय लाेगों का कहना है कि कभी लाइन फॉल्ट के नाम कटौती की जा रही है। वहीं बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को बिल बराबर भेज रही है। बिलों में कोई कटौती नहीं की जा रही है। वहीं बिजली कंपनी उपयंत्री योगेश चौरसिया का कहना है कि स्थानीय स्तर पर निर्धारित शेड्यूल के अलावा कोई कटौती नही की जा रही है। जिला मुख्यालय से सप्लाई नहीं मिलने के कारण व्यवस्था बाधित हो रही है

बता दें कि शासन ने शहर व गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के निर्देश बिजली कंपनी अधिकारियों को दिए हैं। गर्मी के सीजन में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी द्वारा 7 से 8 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीणों का गर्मी से बुरा हाल है। वहीं रहवासियों के पसीना छूट रहा है। लोग घरों में गर्मी की वजह से बैठ नहीं पा रहे हैं। बिजली कंपनी अधिकारियों का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है। बिजली की कटौती सब-स्टेशन से नहीं की जा रही है।

इंदरगढ़ में स्ट्रीट लाइट खराब, शाम होते ही सड़कों पर पसर जाता है अंधकार

छह माह से खराब हैं अधिकांश स्ट्रीट लाइट पार्षद ने कई बार सीएमओ से की मांग

भास्कर संवाददाता | इंदरगढ़

नगर के वार्डों में करीब छह माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से शाम होते ही वार्डों में अंधेरा पसर जाता है। वहीं रात के समय लोगों को चोरी होने का भय रहता है। स्ट्रीट लाइट को बदलने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने नगरीय प्रशासन से मांग की। इसके बाद भी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई। विगत दिनों पहले पार्षद संतोष दांतरे ने सीएमओ को आवेदन देकर स्ट्रीट लाइटों को बदलने की मांग की है। फिर भी नगरीय प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है।

बता दें कि नगर के वार्ड नंबर 2,3 व 7 में रोशनी के लिए हजारों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं। जिससे रात के समय लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सके। लेकिन वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइट करीब 6 माह से खराब पड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से शाम होते ही अंधकार हो जाता है। वहीं लोगों को रात के समय चोरी होने का भय रहता है। जबकि मरम्मत को लेकर नगरीय प्रशासन द्वारा हजारों रुपए कागजों में खर्च कर रहा है। इसके बाद भी नगर की बस्तियों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

हमें सामग्री खरीदने का अधिकार नहीं

जब सीएमओ महेंद्र यादव से बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि शासन के नए नियम आ गए हैं। अब हमें सामग्री खरीदने का कोई पावर नहीं रहे हैं। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए एस्टीमेट भेजा जाएगा। जब उसकी स्वीकृति आएगी तब उपकरण खरीदे जाएंगे। उसके बाद मरम्मत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...