पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आंधी से पेड़ गिरा, तीन घंटे श्रद्धालु हुए परेशान

आंधी से पेड़ गिरा, तीन घंटे श्रद्धालु हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को तेज आधी आई। जिससे सूर्य मंदिर की हवेली प्रागंण के मुख्य द्वारा पर खड़ा पीपल का पेड़ टूट गए। जिससे सूर्य मंदिर पर पहुंचने वाले यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। सुबह तीन घंटे तक श्रद्धालु को बाहर ही रहना पड़ा। जब पेड़ की कटाई हुई। उसके बाद प्रवेश आरंभ हुआ।

बता दें कि भगवान बालाजी के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में नीम एवं पीपल के पेड़ लगे है। मुख्य हवेली प्रांगण के द्वार पर खड़े पीपल के पेड़ को मंगलवार की रात के 8 बजे तेज आंधी लोगों को हिला दिया। वहीं कई पेड़ टूटकर जमीन गिर पड़े। वहीं मंदिर के मुख्य गेट खड़ा पीपल का पेड़ भी टूट गया। जिससे पूरे समय सूर्य मंदिर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित रही। जिससे श्रद्धालुओं को पहूज नदी में स्नान करने के लिए पहुंचने के लिए समस्या से दो चार होना पड़ा। बुधवार के दोपहर पेड़ की कटाई मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों ने की। उसके बाद में मंदिर में लोग प्रवेश हो सके।

खबरें और भी हैं...