पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहानी उत्सव में निक्की का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनाव| राज्य स्तरीय कहानी उत्सव में भांडेर अनुविभाग के दूरस्थ गांव धमना की छात्रा निक्की यादव का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय रचनात्मक हिंदी समागम समर शिविर का आयोजन भोपाल के वीर तात्या टोपे स्टेडियम में 14 से 18 मई तक किया जा रहा है। जिसमे शासकीय प्राथमिक स्कूल धमना की छात्रा निक्की यादव द्वारा अपनी स्वरचित कहानी का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र स्कूल शिक्षा विभाग व जनजातीय संग्रहालय संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इन दिनों राजधानी क्षेत्र भोपाल में कहानी उत्सव के विजेताओं व गुल्लक के रचनाकार विद्यार्थियों का समागम समर शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में महेंद्र नारायण शर्मा बच्चों के साथ रहेंगे।

खबरें और भी हैं...