पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखता है गहोई वैश्य समाज

सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखता है गहोई वैश्य समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गहोई वैश्य समाज सदैव से शांति व सौहार्द के वातावरण के बीच कार्य करने वाला समाज है। इस समाज ने हमेशा विकास के क्षेत्रों में अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान किया है। सबका साथ व सबका विकास की धारणा में यह समाज विश्वास रखता है। फिर भी सभी राजनैतिक दलों ने इस समाज का उपयोग केवल आर्थिक मददगार के रूप में किया है। राजनीति में भागीदारी के नाम पर इस समाज की महज उपेक्षा की है। समाज को संगठित बनाए रखने के लिए व आगामी विधानसभा चुनावों में हमारी समाज को अपेक्षित भागीदारी मिले। इसके लिए गहोई वैश्य समाज को सशक्त होकर आगे आना होगा। तभी समाज का सही मायने में विकास हो सकेगा। यह विचार उनाव के राधिका मंडपम में आयोजित चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा आयोजित जनजागरण रथयात्रा के स्वागत समारोह में संभागीय अध्यक्ष केशव प्रसाद नीखरा ने व्यक्त किए।

कस्बा उनाव के गहोई वैश्य समाज के लोगो ने एकजुट होकर जनजागरण रथयात्रा का भावपूर्ण ढंग से स्वागत किया। इस अवसर पर चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा उनाव इकाई को समाज की रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया गया।। संगोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उनाव गहोई वैश्य सभा इकाई की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गीता नोगरैया, महेश कनकने, इकाई अध्यक्ष सीताराम सेठ, ओमप्रकाश सेठ, प्रेेमनारायण खंताल, विनोद खांगट, गणेश डेंगरे, जगदीश नीखरा, राधामोहन पहारिया, हरिमोहन पहारिया, सुक्कन डेंगरे, प्रदीप खंताल, सुरेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सागर गुप्ता, अमन गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महेश कनकने व आभार प्रकट गणेश डेंगरे द्वारा किया गया।

समाज

चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य समाज की जनजागरण रथयात्रा का उनाव में हुआ जोरदार स्वागत, गांवों में भी पहुंची यात्रा

वैश्य समाज व्यापार-शिक्षा में बढ़ा, लेकिन राजनीति में पीछे: खांगट

खूजा| आज अपनी गहोई वैश्य समाज बिजनेस व शिक्षा के क्षेत्र मे जरूर आगे बढ़ गया है। लेकिन राजनीति के क्षेत्र में बिल्कुल पीछे है। इसलिए हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर राजनीति के क्षेत्र मे भी आगे बढ़े। हमें समाज के लिए किसी भी परिस्थिति में कार्य करने के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे। ऐसे युवा ही हमारे समाज को आगे लाने में मददगार साबित होगे। यह बात यात्रा के दौरान संभागीय उपाध्यक्ष विनोद खांगट ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही।

चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के तत्वावधान में मंगलवार को जाग्रति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ग्राम उड़ीना, सालौन बी सहित अन्य गांव में पहुंची। वहीं गहोई समाज के लोगों ने यात्रा का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात शासकीय माध्यमिक स्कूल सालोन पहुंची। इस अवसर पर वैश्य समाज अध्यक्ष केशव नीखरा, महिला अध्यक्ष गीता नगरिया, राधेश्याम छिरौलिया, रूपेश गुप्ता, मोहन बिलैया, तुलसीराम कुदरया, सीताशरण बिजपुरिया, रमेश कुदरया, नारायणदास कुदरया, मेथिलीशरण बिलैया, राजू गेढा, राममोहन नगरिया, राजू सोनी दिलीप गेढा, मालती विलैया, बीनू गुप्ता, अरूण विजपुरिया, मोहन बिलैया, महेश गेढा, कृष्णकांत बिजपुरिया, रामकुमार गंधी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...