कुष्ठ रोगियों को बांटे कपड़े
भास्कर संवाददाता |उनाव
दीन दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म होता है। भगवान बालाजी के सहारे यहां रह रहे कुष्ठ रोगी भले ही बीमारी से भले चंगे हो गए हो। लेकिन समाज मे उनका यथोचित सम्मान मिलना अभी भी जरूरी है। हमें कुष्ठ रोगियों के प्रति सहानुभूति व सम्मान का भाव रखना चाहिए। यह बात बेटी क्लब अध्यक्ष आकांक्षा रावत ने वस्त्र वितरण के दौरान कही।
बेटी क्लब ने रविवार को कुष्ठ रोगियों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों ने कुष्ठ रोगियों को टॉवेल, महिलाओं को साड़ी वितरित की। वहीं लोगों को दीन दुखियों के सहयोग करने की बात की। वहीं समाज में सभी को बराबर सम्मान मिलने के लिए कहा। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कुष्ठ रोगियों को संबोधित भी किया। इस अवसर पर मीना श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय रावत, अभिराम शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुलतान सिंह परिहार, प्रशांत सेन,सहित अन्य लोग मौजूद थे।