पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शोकाकुल परिवारों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस

शोकाकुल परिवारों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विगत दिनों में भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरगढ़ एवं उनाव में हुई असामयिक मृत्यु के गमगीन परिवारोंं से मिलने क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरोनिया पहुंचे। श्री पिरोनिया ने शोकाकुल परिवारो को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज उनके साथ है। विधायक ने पीड़ित परिवारों को विधायक स्वेच्छानुदान मद से हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।। विगत 21 मार्च को कुएं में गिरने से हुई नूरगढ़ गांव की निवासी महिला फूलवती पाल की मौत हो गई थी। महिला के पति कैलाश पाल के घर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विवेक एवं धैर्य बनाकर बच्चों का पालन पोषण करे। समय बदलते देर नहीं लगती है।

इसके बाद घासीराम परिहार के घर पहुंचे एवं उनकी प|ी रामश्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनाव के झांसी रोड पर स्थित मजदूर हंसराज योगी का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत पर परिवार के साथ बैठकर सांत्वना दी।

साथ ही आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने का आश्वासन उनकी पुत्री सुनंदा गोस्वामी को दिया। 11 मार्च को ह्रदयाघात से मनोज शर्मा की मृत्यु पर परिजनों के समक्ष दुख प्रकट किया। इसके बाद मातवाना मोहल्ले में पहुंचकर वृंदावन योगी की प|ी के निधन पर भी शोक जताया। इस अवसर पर नाथूराम यादव, नन्ना रामनिवास शर्मा, जलज सुनील पंडा, सुलतान सिंह परिहार, राकेश परिहार, बादाम सिंह यादव, दशरथ सिंह पटेल, अजय सिंह चौहान, संजय शर्मा, ललित सूर्यंन, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...