प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते बच्चे।
खेल प्रतियोगिता में विजयी टीम को कप प्रदान किया
भास्कर संवाददाता | उनाव
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। खेलो से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता है। साथ ही खिलाड़ी भावना से अनुशासन की भावना भी पनपती है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार बढ़चढ़कर कार्य कर रही है। हमें अपने बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बात कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में संजय रावत ने बच्चों से कही।
खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल उनाव के खेल परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य तौर पर संजय रावत मौजूद थे। कबड्डी प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक राकेश सोनी ने मिनी, जूनियर ए व सीनियर बर्ग के खिलाडिय़ों का परिचय कराया गया। विभाग द्वारा इन दिनों ग्रामीण स्तर पर खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक राकेश सोनी ने उपस्थित बच्चों को जीवन मे खेल से होने बाले लाभों के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को सबसे पहले कबड्डी खिलाई गई। इसके बाद खो-खो, क्रिकेट व खेल खिलाया गया। विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आकांक्षा रावत, उपाध्यक्ष मीना, श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अभिराम शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजा यादव, दीपेश यादव, संजय विश्वकर्मा, शैलू विश्वकर्मा, सुयश सक्सेना, पवन साहू, जय चौधरी, आयुष शर्मा, मंजेश कुशवाहा,आदित्य यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।