पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • संगम स्थल की सड़क खराब, श्रद्धालु परेशान

संगम स्थल की सड़क खराब, श्रद्धालु परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों का नहीं ध्यान

भास्कर संवाददाता | उनाव

आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी भगवान बालाजी के उदगम स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क नसीब नहीं हो सकी है। सड़क के अभाव में श्रद्धालुओं को पैदल पगडंडियों के बीच से अपना सफर तय करना पड़ता है। पहूज व अनगौरी नदी के संगम तट पर स्थित गौरधन मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। लेकिन यहां सड़क पानी व ठहरने प्रबंध के अभाव में लोगो को समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बावजूद ग्राम पंचायत कोई ठोस पहल करती नजर नहीं आ रही है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मांग की है।

बता दें कि कस्बा उनाव से दक्षिण दिशा की ओर दो किलोमीटर की दूरी पर भगवान भास्कर का प्राकट्य स्थल स्थित है। स्थानीय लोग इसे गौरधन नाम से जानते है। धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल के संबंध में मान्यता यह है कि वर्तमान में भगवान बालाजी के मंदिर में विराजित सूर्य यंत्र इसी स्थल पर भूमि से निकला था। दो नदियों पहूज व अनगौरी का यहां पवित्र संगम भी है। इसलिए उनाव सहित आसपास के दर्जन भर गांवों के लोगो की यह आस्था का मुख्य केंद्र है। यहां कार्तिक मास की देवोत्थानी एकादशी के दिन बड़ा मेला आयोजित होता है। साथ ही अधिमास के कार्तिक माह में महिलाएं यहां स्नान करने के लिए भी आती है। प्राकृतिक मनोरम स्थल होने के कारण सैलानी भी तैराकी का यहा लुत्फ उठाने व पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इतने महत्व के धार्मिक स्थल पर आजादी के 70 साल बाद भी सड़क का अभाव हमारे जनप्रतिनिधियों के उदासीन पूर्ण रवैया को दर्शाता है। कस्बे में यदि घिसलनी मार्ग के समीप से ही गुजरी सैर से यदि पहुंच मार्ग का निर्माण हो जाए। साथ पानी के लिए हैंडपंप की सुविधा और लघु सामुदायिक भवन का निर्माण हो जाए तो एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के रुप मे विकसित हो सकता है। वहीं भगवान बालाजी के दर्शन करने आने बाले श्रद्धालु प्राकट्य स्थल के दर्शन कर सकते है। लेकिन इस स्थल के विकास के प्रति स्थानीय जिम्मेवार लोगो की कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। दो नदियों के संगम तट पर बसे भगवान बालाजी का प्राकट्य स्थल को अभी भी विकास की दरकार है। भगवान बालाजी के उदगम स्थल के लिए सड़क का अभाव है।

ग्राम सभा की बैठक में रखेंगे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री खेत जोड़ो योजना के तहत इस स्थल को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राम सभा मे संकल्प पारित करेंगे। अगले वित्तीय वर्ष में इस दिशा में अवश्य कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मण सिंह यादव, सरपंच ग्राम पंचायत उनाव

खबरें और भी हैं...