पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्यूटी के दौरान मरे सीसीएलकर्मी के पुत्र को मिली नौकरी, एलसीएस का सवा लाख भी

ड्यूटी के दौरान मरे सीसीएलकर्मी के पुत्र को मिली नौकरी, एलसीएस का सवा लाख भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसा परियोजना में कार्यरत डोजर ऑपरेटर करमा उरांव 55 वर्ष की ड्यूटी के दौरान हुई मौत की घटना मामले पर सोमवार को उनके छोटे पुत्र विजय उरांव को अनुकंपा के आधार पर नौकरी एवं मुआवजा दिया गया। विभिन्न श्रमिक संगठनों की मांग पर सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम प्रकाश चंदा द्वारा विजय उरांव को नौकरी का प्रोविजनल नियुक्ति पत्र व एलसीएस का 1 लाख 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

जबकि ग्रेच्युटी बेनी वॉलेट फंड सहित मिलने वाली अन्य राशियों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिसे बाद में दिया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार की देर शाम डोजर ऑपरेटर करमा उरांव की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। ड्यूटी में पेट में दर्द और उलटी होने लगी।

करमा की बिगड़ती तबीयत को देख तत्काल सहकर्मियों द्वारा उन्हें सयाल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने भुरकुंडा अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही करमा उरांव ने दम तोड़ दिया। करमा उरांव की ड्यूटी के दौरान हुई मौत की घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में विभिन्न ट्रेड यूनियनों व संगठनों के लोग भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंच मृतक के आश्रित को नौकरी व मुआवजा तत्काल देने की मांग करने लगे। वहीं, बिरसा परियोजना में सहकर्मियों ने स्वतः उत्पादन के काम को ठप कर दिया। भुरकुंडा अस्पताल में करमा उरांव के आश्रित को सीसीएल प्रबंधन द्वारा नौकरी व मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होने के घोषणा के बाद रात्रि पाली 12 बजे से उत्पादन पुनः चालू कर दिया। महाप्रबंधक कार्यालय में विभिन्न श्रमिक संगठनों के लोगों के बीच मृतक करमा उरांव के छोटे पुत्र विजय उरांव को नौकरी व मुआवजा दिया गया। मौके पर एसओपी आरआर श्रीवास्तव, बिरसा पीओ डीके रामा, पर्सनल आॅफिसर ऋषभ, मैनेजर पर्सनल एसपी सहाय, बिरसा खान प्रबंधक अखिलेश प्रसाद, सेफ्टी आॅफिसर यूके वर्मा, श्रमिक संगठनों से विंध्याचल बेदिया, सुखदेव प्रसाद, प्रभुदयाल सिंह, सतीश सिन्हा, संजय कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह, बलिराम सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, शशिभूषण तिवारी, तबरेज खान, कार्तिक मांझी, महावीर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे। बिरसा परियोजना में कार्यरत करमा उरांव की मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव रेलवे साइडिंग टिपला काॅलोनी पहुंचा। गमहीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...