मजदूर विरोधी नीतियाें के विरोध में हड़ताल जरूरी
कोल इंडिया में आगामी 16 अप्रैल को हड़ताल होगी। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही हैं। कोयला उद्योग को निजी हाथों में देना चाहती है। वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया में 16 अप्रैल की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाएं। सभा में विंध्याचल बेदिया, राजू यादव, बासुदेव साव, शिवशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय कुमार शर्मा, रामनरेश सिंह, रामकिंकर सिंह, प्रदीप कुमार, रामाकांत दुबे, अशोक गुप्ता, धीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, इससे पूर्व सीसीएल बिरसा परियोजना में भी संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल की सफलता को लेकर सभा की। यहां प्रभात रंजन टा, दासो मांझी, तबरेज खान, रविन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश करमाली, धनंजय वर्मा, कार्तिक मांझी, सतीश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
बरका-सयाल जीएम ऑफिस के समक्ष सभा में उपस्थित संयुक्त मोर्चा के सदस्य।