18 को राज्यपाल करेंगी सिदो-कान्हू प्रतिमा का अनावरण
उरीमारी | उरीमारी में आगामी 18 अप्रैल को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। वे सिदो-कान्हू चौक उरीमारी में सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसकी सफलता को लेकर रैयत विस्थापित-प्रभावित समन्वय समिति उरीमारी की आदिवासी छात्र संघ कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कौलेश्वर गंझू ने की। जबकि संचालन कार्तिक उरांव ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दसई मांझी, संरक्षक गहन टुडू, कार्तिक मांझी, सुरेश मुर्मू, रैना टुडू, बहादुर मांझी, लालजी मांझी, गणेश गंझू, महादेव मांझी, दिनेश टुडू, सोनाराम हेम्ब्रम, परमेश्वर सोरेन मौजूद थे।