12 सूत्री मांगों पर बिरसा प्रबंधन व अझाकोश्रसं में हुई वार्ता
उरीमारी | सीसीएल बिरसा परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को कोलियरी प्रबंधन व अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की वार्ता हुई। यह वार्ता विस्थापितों की 12 सूत्री मांगों को लेकर हुई। वार्ता में प्रबंधन ने सभी मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। वार्ता में पबिरसा परियोजना पदाधिकारी डीके रामा, कार्मिक पदाधिकारी ऋषभ कुमार, वीएल हेम्ब्रम, अझाकोश्रसं केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, सतीश सिन्हा आदि मौजूद थे।