पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा

युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | बरलंगा थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के उड़ुसाड़म गांव की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडि़ता युवती ने बरलंगा थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसका प्रेमी उरीमारी निवासी ने 13 अप्रैल को शाम सात बजे उसे मिलने के लिए गोला बुलाया। जब वह गोला पहुंची तो वहां उसके प्रेमी के साथ एक अन्य दोस्त भी बाइक पर खड़ा था। इसके बाद प्रेमी अपने दोस्त एवं प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर रजरप्पा होते हुए महुवाटांड थाना क्षेत्र ले गया। जहां प्रेमी ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर रातभर दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर दूसरे दिन 14 अप्रैल को सुबह सात बजे गोला चौक पर युवती को छाेड़कर भाग गया। युवती घर पहुंचने के बाद चार दिन चुप रही। पांचवे दिन उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और बरलंगा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवती को मेडिकल जांच के लिए बुधवार को रामगढ़ भेज दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। बरलंगा थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी ने बताया कि युवती से उक्त युवक मोबाइल से बराबर बात करता था। लेकिन युवती को युवकों का नाम मालूम है ओर न पता। इसलिए पुलिस युवक के नंबर को ट्रेस कर रही है। ओर इसी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

खबरें और भी हैं...