उरीमारी : अझाकोश्रसं सीसीएल 18 को कोयले की ढुलाई कराएगा ठप
सयाल क्षेत्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की बैठक रविवार को हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा उपस्थित थे। कहा गया कि बरका-सयाल प्रक्षेत्र में डीजीआर गार्डों को पिछले 10 महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है।
प्रबंधन सिर्फ अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है। निर्णय हुआ कि मामले को ले संघ के तत्वावधान में 18 अप्रैल को पूरे बरका-सयाल प्रक्षेत्र का ट्रांसपोर्टिंग ठप किया जाएगा। इसके बाद भी उनके साथ इंसाफ नहीं हुई तो संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय मिश्रा ने की। मौके पर गुरूदयाल ठाकुर, अजीत कुमार सिन्हा, विनोद कुमार, रामबिहारी, सुनील कुमार सिंह, विनय सहित कई लोग उपस्थित थे।