आज सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी राज्यपाल
उरीमारी | उरीमारी में बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। यहां वे सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी तैयारी रैयत विस्थापित-प्रभावित समन्वय समिति उरीमारी के अध्यक्ष दसई मांझी व संरक्षक गहन टुडू के नेतृत्व में की जा रही है।